For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 127348855
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, ग्रीष्म ऋतु के दौरान हो पर्याप्त पेयजल सप्लाई |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा मंगलवार को सघन औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित |  Ajmer Breaking News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद देश भर में राजनीति चरम पर, |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम सीमा में धारदार हथियार लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर रमजान अली उर्फ रमजानी गिरफ्तार, दरगाह थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की त्वरित कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा और कांग्रेस में तेज हुई बयानबाजी, |  Ajmer Breaking News: बाजार में हो रहे अतिक्रमणों को लेकर यातायात विभाग उतरा सड़कों पर, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कोर्ट में बार काउंसिल चुनाव कल: 102 अधिवक्ता करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी |  Ajmer Breaking News: पति पत्नी का अपहरण कर पति से मारपीट करने और दांतली से नाक काटने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में जिला न्यायालय ने आठ आरोपियों को सुनाई सजा, | 

अजमेर न्यूज़: बारिश से शहर की सड़कें हुई बदहाल,कचहरी रोड पर समस्या हुई विकराल

Post Views 21

August 21, 2022

एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य  बना नासूर,सड़कों पर रोज हो रही हैं दुर्घटनाएं

मानसून में स्मार्ट सिटी अजमेर की सड़कें दम तोड़ चुकी है। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर की सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं तो वही एलिवेटेड ब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य के चलते भारी मात्रा में सीमेंट और मलबा नीचे सड़क पर गिरने से उनके टीले बन गए हैं जिन्हें समय पर नहीं हटाया गया और वे सूखकर पहाड़ का रूप ले चुके जिनसे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कचहरी रोड के व्यापारियों ने रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। सालों से परेशानी झेल रहे व्यापारियों का कहना है कि अब उनके सब्र का बांध धीरे धीरे टूटता जा रहा है। कचहरी रोड व्यापारिक एसोसिएशन के सरबजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि कचहरी रोड पर नीचे ऊपर लगभग 160 दुकानें हैं जिनका व्यापार एलिवेटेड  ब्रिज निर्माण के चलते ठप्प हो गया है। वहीं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं। जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी भी यहां से गुजरते होंगे लेकिन उन्हें शायद गड्ढे दिखाई नहीं देते होंगे। कुल मिलाकर अजमेर के प्रमुख बाजारों में आम आदमी का वाहनों पर चलना दुश्वार हो चुका है। मार्टिंडल ब्रिज से लेकर कैसरगंज, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, पीआर मार्ग, आगरा गेट, नसिया जी तक सड़कों का बुरा हाल है। कोई सड़क ऐसी नहीं जंहा खड्डे ना हो। खड्डों में सड़क को ढूंढना पड़ता है। पूर्व में जिला प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद सड़क का डामरीकरण किया गया वह भी सिर्फ औपचारिकता के लिए जो एक बरसात में ही उंधड़ गई और जगह-जगह खड्डे हो गए।  ऊपर से एलिवेटेड ब्रिज पर बनाई जा रही सीमेंटेड सड़क का मलबा सड़कों पर गिर रहा है जिससे ऊंचे ऊंचे टीले बन गए जिन पर वाहन चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दिया जाए और सड़क व खड्डों की रिपेयर करा कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved