Post Views 41
August 21, 2022
विधायक वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधायक कोष से स्वीकृत 13 लाख रुपये की लागत से वार्ड 77 के तीन क्षेत्रों में बनने वाली नालियों के निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया।उत्तर विधानसभा अंतर्गत विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि वार्ड 77 में वैशाली नगर की जनता कॉलोनी श्री राम विहार कॉलोनी और केशव नगर में नाली निर्माण कार्य के लिए 13 लाख रुपये विधायक कोष से स्वीकृत किए गए जिसका विधिवत शिलान्यास आज वार्ड पार्षद दीपेन्द्र लालवानी सहित क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में किया गया। इस क्षेत्र में नाली बन जाने से लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधायक वासुदेव देवनानी को माला साफा पहनाकर स्वागत किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved