Post Views 41
August 21, 2022
महाराजा अग्रसेन महिला समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन स्कूल में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने तिरंगा थीम पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति से लबरेज़ नृत्य की प्रस्तुति से माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि सभी भारतवासी अपने देश से प्रेम करें और उस पर किसी तरह की आंच ना आने दे। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति पर आधारित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुनीता बंसल, संरक्षक अंजु पंसारी, किरण एरन, मीनू मित्तल ने सभी सदस्यों का तिरंगा कैप पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved