Post Views 11
August 21, 2022
श्री दादी परिवार महिला मण्डल अजमेर द्वारा परम पूजनीय अग्रकुल शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री झुंझुंनू वाली दादीजी की असीम अनुकम्पा से शनिवार दोपहर श्रीमती विनिता आनन्द गोयल की ओर से होटल विवान पिनेकल में दादीजी के मंगल पाठ व नन्द उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंगलपाठ गायक सुभाष भट्ट द्वारा दादीजी का संगीतमयी मंगल पाठ किया गया। तत्पश्चात् दादी परिवार महिला मण्डल की सभी महिलाओं द्वारा नाच गाकर नन्द उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें आने वाली सभी महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उत्सव में भगवान श्री कृष्ण के सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गयी। जिसमें प्रमुख भजन आज आनन्द भयो नन्द, अरे यशोदा के द्वार बधाई बाज रही, जन्म उत्सव कान्हा का आया मन में खुशियां छाई जिस पर महिलायें भाव विभोर होकर झूम उठीं और इसी बीच कान्हा का रूप धारण किये शिविक ने दही हांडी की मटकी फोड़ी तथा सभी महिलाओं ने एक स्वर में उद्घोष किया हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की और माहौल को नन्दगांव सा बना दिया। उत्सव में आने वाली सभी महिलाओं को मेवा मिष्ठान से भरी मटकी भेंट स्वरूप दी गई। उत्सव में दादीजी व भगवान कृष्ण का अलौलिक श्रृंगार किया गया जो देखते ही बनता था। उत्सव का समापन प्रसादी के साथ किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved