Post Views 21
August 19, 2022
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत कैसरगंज गोल चक्कर के नजदीक चोर बनिए की पुरानी दुकान के पास स्थित ऋषभ हैंडलूम कपड़े की दुकान से शटर ऊंचा कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। दुकान संचालक ऋषभ जैन ने बताया कि सुबह जब दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का शटर ऊंचा है और ताले टूटे हुए हैं। दुकान में सभी सामान अपनी जगह व्यवस्थित था लेकिन गल्ले में रखे 38 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने किसी सामान को छेड़ा तक नहीं सिर्फ नगदी चुराई है। जिस पर उन्होंने क्लॉक टावर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर इस वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिए गए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved