Post Views 51
August 17, 2022
शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी, ई-रिक्शा चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और सीओ छवि शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। जिसने लगातार हो रही ई रिक्शा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अनुसंधान शुरू किया और 1 चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराया गया ई रिक्शा ओर बैटरी बरामद कर ली। पकड़ा गया चोर बीपीएल क्वार्टर लोहार बस्ती का रहने वाला सन्नी पुत्र मदनलाल वाल्मीकि है जिसने 6 वारदात करना कबूल कर लिया है। अनुसंधान और पूछताछ जारी है और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved