Post Views 11
August 17, 2022
बुधवार को होटल दाता इन में अजमेर के रहने वाले युवा शॉर्ट फिल्म निर्माता अनिल सहजवानी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अभी तक 2 शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है। जिसमें पहली फिल्म वुमन एंपावरमेंट फेमिनिज्म पर बेस्ड है। यह फिल्म यूट्यूब पर हमारा मूवीज पर देखी जा सकती है। हाल ही में भारत सरकार के प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ल्ड नो टोबैको डे पर उन्होंने अजमेर में एक और शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया जिसने लगभग 2000 फिल्मों में तीसरा स्थान हासिल किया। अगली शॉर्ट फिल्म अजमेर में छोटे भाई बहनों की कहानी पर आधारित एक कोलोब्रेशन फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कास्टिंग के लिए 21 अगस्त रविवार को होटल दाता इन में दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ऑडिशन रखे गए हैं।
ऑडिशन निःशुल्क हैं लेकिन इच्छुक मेल फिमेल और बच्चे अपनी कॉस्ट्यूम ओर मेकअप खुद लेकर आएं।।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved