For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169637881
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: जालौर के सुराणा गांव में दलित छात्र की हत्या के मामले में दलित संगठनों में आक्रोश

Post Views 71

August 16, 2022

पुष्कर एसडीएम को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारे अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई व परिवार को मुआवजा देने की मांग

जालौर के सुराणा गांव की स्कूल में 9 वर्षीय बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल को पानी के मटके से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा पीटने के बाद बच्चे की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत पर दलित समाज में रोष व्याप्त है । इसी को लेकर मंगलवार को पुष्कर के दलित समाज के प्रीतिनिधियो ने उपखंड कार्यलय पहुच कर एसडीएम सुखाराम पिंडेल को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन के जरिये  9 वर्षीय बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय दिलाने की मांग की गई है । पार्षद गोपाल तिलोनिया ने बताया कि घटना काफी निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राज्य में दलित समाज के साथ हर जगह अत्याचार हो रहा है । जो कि गलत है । उन्होंने कहा कि शिक्षक की पिटाई से हुई मौत पर दलित समाज के इंद्र कुमार मेघवाल को न्याय दिया जाए। पीड़ित परिवार को पचास लाख  की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी ज्ञापन के जरिये की गई है । इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर युवा संघ राजस्थान, अखिल भारतीय भीम सेना और समस्त दलित समाज के लोगों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पार्षद गोपाल तिलोनिया, पार्षद रोहन बाकोलिया, शंभू चौहान, धर्मेंद्र नागोरा, गिरिराज गुजरिया, एडवोकेट पूर्व पार्षद मदन लाल सांखला, सुरेश कुमार खटीक, मनोज सांखला,  प्रेम प्रकाश बाकोलिया, हेमराज तेजी, बंटी नागोरा, विष्णु गोयल , सत्यनारायण मेघवाल , नरसिंह बाल्मीकि , पूनमचंद गुुरावा , सागर  गुरावा , जितेंद्र नागोरा, टीकम परसोया परसोत्तम , सुनील मेघवाल ,  दुर्गा राम मेघवाल , राजू मेघवाल , भरत मेघवाल , सहित काफी संख्या में दलित समाज के लोग कार्यकर्ता मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved