For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168575502
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: जालौर के सायला थाना अंतर्गत सुराणा गांव के दलित छात्र की हत्या के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने दिये ज्ञापन

Post Views 61

August 16, 2022

निजी स्कूल के आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को मुआवजा देने की मांग

मंगलवार को अजमेर जिलाधीश कार्यालय पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जालौर में हुए घटनाक्रम को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। अंबेडकर जागरूकता मिशन संस्थान चाचियावास, युवा मेघवाल महासभा इंडिया, मेघवाल समाज, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, राजकीय महाविद्यालय छात्र प्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जालौर जिले के सायला थाना अंतर्गत सुराणा गांव में 9 वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारे को फांसी व परिवार के एक सदस्य को राजकीय सेवा में नौकरी, परिवार को 50 लाख रुपये का  मुआवजा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने आए संस्था प्रतिनिधियों ने बताया कि छात्र इंद्र कुमार की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने सवर्ण हेड मास्टर के मटके से पानी पी लिया जिस पर कथित निजी स्कूल के हेडमास्टर छैल सिंह ने छात्र की निर्मम पिटाई की जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसका 22 दिनों तक अहमदाबाद में इलाज चला आखिर अहमदाबाद के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही नेताओं और संगठनों की नींद जागी और वे परिवार को मुआवजा दिलवाने और हत्यारे को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर गए। जबकि 22 दिनों तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता या संगठन ने दलित छात्र के इलाज के लिए कोई कदम नहीं बढ़ाया ना ही उसकी सुध ली। सुना है अब नेता भी सुराणा गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं या यूं कहिए राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved