For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169189257
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों व्यापारी संघों द्वारा झंडारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Post Views 121

August 15, 2022

मराठा कालीन प्राचीन वैभव महालक्ष्मी कुबेर में गणेश मंदिर में भगवान सजे तिरंगे रंग में

सोमवार को आजादी का महापर्व शहर भर में विभिन्न संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, व्यापारिक संघों के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में केसरगंज गोल चक्कर स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान बीते संस्करणों को वहां मौजूद युवा पीढ़ी के साथ साझा करते हुए देशभक्ति की प्रेरणा दी। इसी तरह श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा नया बाजार चौपड़ पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर व्यापारिक संघ से जुड़े समस्त व्यापारियों व उनके परिजनों ने देशभक्ति पूर्ण इस समारोह में शामिल होकर सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी। लड्डू का वितरण किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। श्री अजमेर सर्राफा संघ की ओर से कार्यालय पर झंडारोहण के पश्चात वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष अशोक बिंदल ने बताया कि नया बाजार चौपड़ स्थित कार्यालय पर झंडारोहण किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ अनुज कुमार पींगोलिया के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया गया। जहां दोपहर 3:00 बजे तक लोगों को कोविड-19 वेक्सीन लगाई गई वहीं जिन लोगों ने दो डोज पहले ही ले रखी थी उन्हें बूस्टर डोज भी लगाई गई।वैशाली नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में समाजसेवी हरीश गिद्वानी ने झंडारोहण किया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक और देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां कॉलोनी वासियों ने भाग लेकर आजादी का पर्व मनाया। स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। पीटी परेड और व्यायाम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही प्रतिभाशाली बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को रंगीन बना दिया। जहां विभिन्न संस्थाओं और स्कूलों में स्वाधीनता दिवस के आयोजन किए गए और तिरंगे ध्वज फहराये गये तो वही भगवान भी इससे अछूते नहीं रहे। आगरा गेट स्थित मराठा कालीन प्राचीन वैभव महालक्ष्मी मंदिर, कुबेर और गणेश मंदिर शिवसागर आगरा गेट पर भगवान को भक्तों ने तिरंगे परिधान पहना कर उनके साथ भी आज़ादी का 75 वां अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस समारोह को श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया। आइए देखते हैं होराइजन न्यूज़ के कैमरामैन नरेश गौड़ के साथ लाइव रिपोर्ट


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved