For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124631347
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने शरीर पर डीज़ल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की।  |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कायड़ रोड पर ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 18 लाख रुपए का सोना चांदी चोरी, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में महायज्ञ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से स्कूल बैंड के साथ छात्राओं व टीचर्स ने निकाली तिरंगा रैली

Post Views 51

August 13, 2022

सर्वधर्म मैत्री संघ के सानिध्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की कि अपील

देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इसी उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत जगह जगह तिरंगा रैली के आयोजन कर लोगों में देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने का आह्वान किया जा रहा है। इस कड़ी में सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से शनिवार को  तिरंगा रैली निकाली गई। सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल से शुरू हुई तिरंगा रैली अलवर गेट चौराहे पर मानव श्रृंखला में तब्दील हो गई। रैली में स्कूली बच्चे और शिक्षिकाओं हाथों में तिरंगा थाम कर बैंड पर देशभक्ति गीतों की स्वरलहरियों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान करती हुई चल रही थी। तिरंगा रैली में विधायक अनिता भदेल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर, सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अनुषा और सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन सहित संघ से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही रेली में प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें और बी के रमेश भी मौजूद रहे। इससे पूर्व स्कूल के हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को स्वाधीनता दिवस पर संदेश दिया गया कि वो देश के प्रति प्रेम,भाईचारा, एकता और अखंडता बनाये रखने में अपना सहयोग देंगे। सभी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगे झंडे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved