Post Views 11
August 13, 2022
गर्मी और उमस के बाद आखिर भादवा में मानसून की बारिश ने अजमेर वासियों को राहत दी तो वहीं बारिश से जेएलएन मार्ग पर जलभराव की समस्या मरीजों उनके परिजनों व राहगीरों के लिए आफत बन गई। लोग इस बारिश का मजा लेने के लिए आनासागर चौपाटी बारादरी और दौलत बाग पहुंचे बड़ी संख्या में अजमेर आए पर्यटकों ने भी खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाया तो वही सड़कों पर निकले लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा । शहर में हुई झमाझम बारिश के चलते जेएलएन अस्पताल मार्ग, सावित्री कॉलेज मार्ग पर जलभराव की समस्या सदैव बनी रहती है लेकिन स्मार्ट सिटी में इस समस्या का कोई हल नहीं ढूंढा जा रहा । जेएलएन अस्पताल मार्ग पर कई कई फुट पानी भर जाने की वजह से जेएलएन अस्पताल के बीच में बनाए गए मार्ग पर प्राइवेट वाहनों का यातायात दबाव इतना बढ़ जाता है कि यही से ऑटो रिक्शा यही से शहरवासी यही से दुपहिया यहीं से चौपहिया वाहन गुजरना शुरू हो जाते हैं और अस्पताल में आने वाली एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता।जलभराव की वजह से मेडिकल कॉलेज और जेएलएन अस्पताल में मरीजों की जांच कराने और सैंपल लेने देने के लिए मरीजों के परिजनों को दो-दो फुट पानी में से गुजरना पड़ता है। हालात अभी से नहीं बरसों से इसी तरह के बने हुए हैं लेकिन आज तक जिला प्रशासन ने इसका हल नहीं ढूंढा जबकि जेएलएन अस्पताल परिसर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्मार्ट सिटी मोड में कराए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि जल है तो कल है पानी की बहुत आवश्यकता है। ऐसे में बारिश सुकून देने वाली होती है लेकिन अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों की वजह से परेशानी ज्यादा हो रही है। स्मार्ट सिटी के तहत अजमेर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों की वजह से जगह जगह खड्डे होने और उनमें पानी भरने की समस्या से शहरवासी अत्यधिक परेशान हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved