Post Views 51
August 13, 2022
दयानंद महाविद्यालय में कृषि विभाग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की एवं सेकंड थर्ड और फोर्थ ईयर के विद्यार्थियों की बीच सत्र में 20 से 25% फीस अचानक बढ़ा दी गई। जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार को आक्रोशित कृषि विभाग के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना शुरू कर दिया। छात्रों के द्वारा प्रोटेस्ट की सूचना पाकर महाविद्यालय प्रशासन गायब हो गया और प्राचार्य भी कक्ष में नहीं पहुंचे।आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। थर्ड ईयर के छात्र तरुण चौधरी और सुनीता चौधरी ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं गरीब किसान परिवारों से आते हैं। जिसके कारण कॉलेज द्वारा बीच सत्र में बढ़ाई गई फीस जमा कराना उनके लिए संभव नहीं है क्योंकि प्रथम वर्ष का विद्यार्थी अपना 4 वर्ष का फीस शेड्यूल देखकर ही एडमिशन लेता है। इसलिए कॉलेज द्वारा अपनी मनमर्जी से मिड सेशन में फीस बढ़ाना अनुचित है। फीस देने में असमर्थ विद्यार्थी अपनी डिग्री पूर्ण करने से वंचित रह जाएगा इसलिए बढ़ाई गई फीस को वापस लिया जाए और गरीब तबके से आने वाले छात्र-छात्राओं को राहत दी जाए अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved