Post Views 11
August 13, 2022
दयानंद महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत दूसरे दिन महाविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए छात्रों को प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ लक्ष्मीकांत ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जन जागरण हेतु एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा वितरण किया। साथ ही महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र को तिरंगा वितरित किया गया और उन्हें संकल्प दिलाया गया कि वह अपने घर पर तिरंगा जरूर फ़हराए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने हाथ में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर में रैली निकाली। भारत माता के जयकारों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर, 11 राजस्थान बटालियन, टू राजस्थान आरटी बैटरी, एनसीसी टू राजस्थान नेवल एनसीसी कैडेट्स सहित एनसीसी अधिकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित अन्य छात्र इस तिरंगा रैली में शामिल हुए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved