Post Views 11
August 13, 2022
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान में लोग अपने अपने तरीके से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में माधव मार्केट रामनगर स्थित यूएस ऑप्टिकल के संचालक कमल चौहान और प्रतीक चौहान के द्वारा शनिवार को तिरंगे झंडों का निशुल्क वितरण किया गया। प्रदीप चौहान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर देशवासी का कुछ ना कुछ योगदान हो इसी मंशा को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को संबल और सहयोग प्रदान करने के लिए निशुल्क तिरंगे झंडे वितरित किए हैं। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी ओर से समस्त ग्राहकों को यूएस ऑप्टिकल पर 20% की छूट के साथ ही गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क चश्मा देने की घोषणा भी की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved