Post Views 71
August 13, 2022
आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल शीलू कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत आदर्श नगर थाना प्रभारी सुगन सिंह के निर्देशन में हेड कांस्टेबल शीलू कुमार, धर्मेंद्र, कॉन्स्टेबल मुकेश ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खाजपुरा से अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक डंपर को जप्त कर उसके चालक पीसांगन निवासी लिखमाराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का अनुसंधान हेड कॉन्स्टेबल रितेश द्वारा किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved