Post Views 11
August 13, 2022
जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि जीआरपी थाने पर रेलवे स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी होने का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर अनुसंधान करते हुए आरोपी को रिजर्वेशन काउंटर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी आसिफ है जो मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला है और हाल अजमेर में खानाबदोश की तरह रह कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। आसिफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराया गया वीवो का मोबाइल बरामद कर लिया गया है, अनुसंधान जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved