For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 124631203
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अटल जन सेवा शिविर आयोजित. जिला कलक्टर ने केकड़ी में की जनसुनवाई |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने शरीर पर डीज़ल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की।  |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कायड़ रोड पर ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 18 लाख रुपए का सोना चांदी चोरी, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में महायज्ञ में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, लिया आशीर्वाद |  Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा और नवाचार का संगम: राज्यपाल द्वारा एमडीएसयू की विद्यार्थी-केंद्रित नई वेबसाइट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव ने जिला परिषद में ली योजनाओं की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: जमेर के राम नगर में सड़क किनारे ठेला लगाकर 5- 10 रुपए में कपड़े प्रेस करने वाले जितेंद्र बाड़ोलिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा 598 करोड़ 50 लाख 37 हज़ार 726 रुपए का डिमांड नोटिस, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला धोलाभाटा आनंदपुरी क्षेत्र का सामने आया है, जहां निवासी जेनिका जोनवाल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के मुकेश खटवानी ने  8 अप्रैल को अजमेर के सूरजकुंड मंदिर से दंडवत करते हुए गौ रक्षा जागरूक यात्रा का किया शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: केन्द्रीय कारागृह के अधीन संचालित खुले बंदी शिविर से फरार हुआ आजीवन कारावास का बंदी आशाराम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 10 लाख रुपये क़ीमत की 1 किलो तरल अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

Post Views 91

August 13, 2022

15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में कई जा रही है सघन चेकिंग

अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर जीआरपी के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार,हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार, कॉन्स्टेबल मानसिंह, सुमेर चंद ने दौराने गश्त एक व्यक्ति के संदिग्ध आचरण को देखते हुए उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पिठु बैग से 10 लाख रुपये कीमत की 1 किलो तरल अफीम  बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर उससे अफीम जप्त कर ली। पकड़ा गया आरोपी लुनावास पुलिस थाना झंवर,जिला जोधपुर निवासी सुरेश विश्नोई पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई उम्र 32साल है, जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है । जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय अग्रवाल, महानिरीक्षक पुलिस आलोक वशिष्ठ, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के आदेश से एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एडिशनल एसपी योगिता मीणा और सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। जो रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं लोगों की धरपकड़ में जुटी है। इसी कड़ी में अजमेर रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर स्पेशल टीम ने 1 किलो तरल अफीम सहित आरोपी सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ 8/ 18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा रही है। मामले की जांच जीआरपी फुलेरा पुलिस निरीक्षक भंवरा राम को सौंपी गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved