For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169900484
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश को मिली पहले नेशनल सैंड आर्ट पार्क की सौगात 

Post Views 111

August 9, 2022

पुष्कर के मोतीसर रोड पर रेतीले धोरों में बने नेशनल सैंड आर्ट पार्क का प्रदेश के कई मंत्रियों ने किया उद्घाटन

अजमेर के तीर्थ राज पुष्कर में सोमवार शाम राजस्थान प्रदेश के पहले नेशनल सैंड आर्ट पार्क का विधिवत उद्घाटन आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा ने सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि पुष्कर का सेंट्रल पार्क या आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस मौके पर सैंड आर्टिस्ट अजय रावत द्वारा आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थाई जमीन आवंटन की मांग की। जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी यह मांग मुख्यमंत्री अवश्य पूरी करेंगे। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने बताया कि यह पार्क पूरे भारत में पहला एवं अनूठा पार्क है, जहां पर सेंड से बनी हुई विशेष कलाकृतियां देशी एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में खंगारोत एंड चौहान क्लासेस के निदेशक ज्वाला प्रताप सिंह खंगारोत, सुप्रसिद्ध ऊंट शृंगारिक अशोक टाक, जगदीश कुर्डीया, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर के लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved