For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169496453
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को आमजन की तकलीफों से नहीं कोई वास्ता, सड़के खड्डों में तब्दील होकर हो गई खस्ता

Post Views 41

August 9, 2022

मानसून की बारिश ने स्मार्ट सिटी के कामों की खोली पोल, शहर की सभी सड़कें हुई खस्ताहाल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को शहर के आमजन की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि सालों से चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी एसी दफ्तरों में चैन की सांस ले रहे हैं और अजमेर की जनता बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाते हुए चोटिल हो रही है। अजमेर शहर का हर इलाका गड्ढों में तब्दील होकर खस्ताहाल हो चुका है कोई सड़क ऐसी नहीं जहां खड्डे ना हो,हर मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन आंखें मूंदकर और कान बंद करके बैठा हुआ है यह कहना है अजमेर के पृथ्वीराज मार्ग थाईलैंड मार्केट के व्यापारियों व आमजन का। स्मार्ट सिटी के कामों की बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। बारिश ने सड़कों को ऊंधेड़ कर रख दिया। जिससे सड़कों में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए और उन में पानी भर जाता हैं जिसमें वहां से गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। दुकानदारों ने प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved