Post Views 11
August 3, 2022
अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं की शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नही करने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त कक्ष के बाहर धरना देकर समस्या समाधान करने की मांग की। पार्षदों के विरोध को बढते देख आयुक्त रणजीत सिंह गोदारा अज्ञात कार्यवश बाहर चले गए।काफी देर बाद सभापति गोविन्द पण्डित को जब इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने धरना दे रहे पार्षदों को सभापति कक्ष में बुलाकर उनकी समस्या सुनी व शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। धरनार्थी पार्षद पिंकी कुमावत ने बताया कि पार्षदों द्वारा शहर के वार्डो में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत अतिक्रमण प्रभारी जुंझारसिंह से की जाती है तो जुंझारसिंह समस्या का समाधान करने की बजाय पार्षदों से गलत व्यवहार कर रहे है। आयुक्त को समस्या बताने के बाद भी उनका व्यवहार रूखा बना हुआ है। सभापति गोविन्द पण्डित ने अतिक्रमण प्रभारी जुंझारसिंह को बुलाकर पार्षदों की समस्या के बारे में बताया तो सभापति के सामने ही धरनार्थी पार्षद व अतिक्रमण प्रभारी जुंझारसिंह के बीच माहौल गर्मा गया। जिसे समझा बुझाकर सभापति ने मामला शांत किया। पार्षद पिंकी कुमावत, मुन्नी देवी, हरीश सांखला, ललिता मोहन सिंगाड़िया, कुलदीप बोहरा, सुरेंद्र सोनी आदि ने धरना देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved