Post Views 121
August 3, 2022
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत 2 अगस्त को एसीजेएम 3 से 156/ 3 के तहत एक इस्तगासा प्राप्त हुआ। जिस पर आईपीसी की धारा 420 , 406 में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई हरिराम यादव द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी हरिराम यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी भूडोल निवासी भागचंद गुर्जर ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी से अशोका लीलैंड ट्रक फाइनेंस पर लिया था। लेकिन पैसों की आवश्यकता होने पर उसने वह ट्रक 18 लाख रुपये में अप्रार्थी गण सत्यनारायण गुर्जर पुत्र मांगीलाल गुर्जर व माधु लाल गुर्जर को बेच दिया। बेचे गए ट्रक को अप्रार्थीगण ने ना तो अपने नाम ट्रांसफर कराया ओर ना ही समय पर उसकी किश्तें जमा कराई । जिस पर प्रकरण संख्या 338 / 22 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved