Post Views 51
July 30, 2022
शहर में इन दिनों एक निजी कंपनी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है। सडक़ों की खुदाई होने से विभिन्न इलाकों में रहने वाले आमजन को परेशानी हो रही है। कहीं गड्ढ़े हो गए हैं तो कहीं घरों के बाहर बारिश का पानी भरने से कीचड़ फैला है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से ठेकेदार को पाबंद करने के बावजूद लापरवाही पूर्वक खुदाई का कार्य जारी है। शहर में देलवाड़ा रोड स्थित न्यू अग्रसेन कॉलोनी में पिछले दिनों हुई खुदाई के बाद अनेक घरों में पेयजल की पाइप लाइन टूट गई थी। उन घरों में पानी की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। इसी कॉलोनी के निवासी बाबूलाल शर्मा, यादवेंद्र गौड़ व अन्य के मकान के सामने खोदे गए गड्ढ़े की वजह से क्षेत्रवासियों को आने-जाने के दौरान मुश्किल हो रही है। कंपनी प्रतिनिधियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved