Post Views 11
July 30, 2022
शहर में चोरों के हौसलें दिनों दिन बुलंद हो रहे हैं। बीती रात मुख्य बाजार में स्थित दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर खजांची मार्केट स्थित सेठिया मैचिंग सेंटर और भैरुजी का खेजड़ा के निकट स्थित हजारीमल बिरदीचंद नामक दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी और कपड़े चुराकर ले गए हैं। दुकान मालिकों ने शहर थाना पुलिस को दुकान में चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा हो सके। मुख्य बाजार में हुई चोरी की वारदातों से व्यापारियों में रोष है। खजांची गली स्थित सेठिया मैचिंग सेंटर के ताले शुक्रवार सुबह टूटे हुए थे। क्षेत्रवासी से चोरी होने की सूचना पाकर दुकान मालिक निर्मल सेठिया दुकान पर पहुंचे। सेठिया ने बताया कि गली में रहने वाली महिला से चोरी की जानकारी मिली। यहां आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। सारे कपड़े बिखरे थे। चोर दुकान की तिजोरी में रखे 50 हजार रुपए नकद, 100 ग्राम चांदी के सिक्के और फैंसी कपड़ों के थान चुराकर ले गए हैं। इसी तरह दुसरी वारदात भैरुजी का खेजड़ा के निकट स्थित हजारीमल बिरदीचंद नामक दुकान के व्यापारी तिलक मेहता ने बताया कि सुबह दुकान आया तो शटर खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरी दुकान बिखरी हुई थी। तिजोरी के ताले टूटे हुए थे। गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपए भी गायब थे। टूटे हुए ताले भैरुजी मंदिर के पास मिले।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved