For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 120828780
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: देवनानी विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से हुए विभूषित, तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश अनिवार्य: श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष-राजस्थान विधानसभा |  Ajmer Breaking News: जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 35 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।  |  Ajmer Breaking News: पीएम-किसान उत्सव दिवस ,जिला स्तरीय कार्यक्रम राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी में हुआ आयोजित |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किए गैस एजेन्सियों के औचक निरीक्षण,जिलेभर में एक साथ निरीक्षण किए अधिकारियों ने, आमजन को गैस मिलना किया सुनिश्चित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 93 लाख का बकाया: 68 सार्वजनिक पानी कनेक्शन कटे, गर्मियों में जल संकट की आशंका |  Ajmer Breaking News: एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता और बढ़ाई गए दामों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: होली के दिन दिल्ली में एक युवक की हुई नृशंस हत्या के खिलाफ खटीक समाज हुआ लामबंद, |  Ajmer Breaking News: ब्रांडेड कंपनी के नकली ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग कर बाजार में माल बेचने वाले 2 युवकों को हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चित्तोडगढ – उदयपुर  सेक्शन के घोसुन्दा –पांडोली  स्टेशनो के मध्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेट का आधुनिकीकरण |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकन व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: गौशाला भुमि को लेकर हुडा की भुख हडताल चौथे दिन भी जारी

Post Views 21

July 30, 2022

श्री गौशाला बचाओ नागरिक सतर्कता समिति द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हडताल

श्री गौशाला बचाओ नागरिक सतर्कता समिति ब्यावर के मनजीतसिंह हुडा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हडताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। शुक्रवार सुबह राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के डॉ. विवेक भटनागर, डॉ. विनोद जोशी व असलम खान की टीम धरना स्थल पर पहुंची। जहां टीम द्वारा हुडा के स्वास्थ्य की जांच की गई। लगातर तीसरे दिन भुख हडताल में रहने के कारण हुडा के स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट हो रही है। डॉ. विवेक भटनागर ने बताया कि लगातार चौथे दिन स्वास्स्थ्य जांच की गई। जिसमें रक्तचाप सहित स्वास्थ्य जांच ठीक है। अनशनकारी हुडा के लगातार चार दिन से निराहार रहने से शरीर में कमजोरी देखी जा रही है।  ब्यावर शहर के विभिन्न जागरूक सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के द्वारा धरना स्थल चांग गेट गांधी मूर्ति पर पहुंचकर मंजीतसिंह हुडा के द्वारा जारी अनिश्चितकालीन भूख हडताल को लिखित में समर्थन दिया व आवश्यकता पडने पर ब्यावर बंद कराने को लेकर भी लिखित समर्थन दिया। भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक मंगतसिंह मोनु, सह सचेतक हंसराज शर्मा ने धरना स्थल पर हुडा को माला पहनाकर आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर इन सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा धरने को संबोधित करते हुए गौशाला की भूमि को अवैध नामान्तरण बेचान करने के विरोध में राज्य सरकार के वर्तमान राजस्व मंत्री रामलाल जाट को गौशाला भूमि के कथित बेचान नामा खरीददारो द्वारा गलत एवं भ्रामक तथ्यों की जानकारी देकर एवं संबंधित प्रशासन द्वारा भी एकतरफा जांच एवं कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। तथाकथित लोगो ने गुपचुप तरीके से राज्य सरकार के राजस्व मंत्री से एक तरफा जांच करवा कर कुछ आदेश जारी करवा लिये गये। जो कि किसी भी सूरत में निष्पक्ष जांच आदेश नहीं है। अत: समिति एवं आम नागरिकगण पुन: मांग करता है कि शीघ्र राजस्व मंत्री द्वारा की गई जांच आदेश को निरस्त कर पुन: सार्वजनिक रूप से जांच करे। जिसमें नागरिक समिति को भी अपना पक्ष सुना जाकर, किये गये अवैध नामान्तरण बेचान को निरस्त किया जावे। शिव सेना के सुरेश चौहान, सुधीरसिंह तोमर, आम आदमी पार्टी के राधावल्लभ माहेश्वरी, महेश शर्मा, एडवोकेट रामपाल कुमावत, लीलाधर दाधीच, एडवोकेट बाबूलाल भाटी, कन्हैयालाल खत्री, रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक कुलजीतसिंह, ब्यावर युथ संगठन के ब्रजेश साहू सहित अनैक संगठनों ने अपना लिखित समर्थन दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved