Post Views 11
July 29, 2022
आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवादी मैथिली वल्लभ शरण ने थाने पर 28 जुलाई को उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि 24 जुलाई को उसने पेटीएम पर पोस्टपेड अकाउंट एक्टिवेट कराया था। जिसमें उसे 60 हजार रुपये की लिमिट दी गई। जिसके बाद बताया गया कि इसमें आपको मासिक शुल्क का भुगतान भी करना होगा। स्कीम पसंद नहीं आने पर उन्होंने पेटीएम पर मैसेज डालकर अकाउंट को डीएक्टिवेट करने की अपील की। जैसे ही मैसेज डाला उनके मोबाइल पर पेटीएम से ओटीपी आया। ओटीपी बताते ही उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये कट गए। जिस पर आदर्श नगर थाने में आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए आदर्श नगर थाने के सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved