Post Views 11
July 27, 2022
वार्ड नंबर 47 की पार्षद कुसुमलता चंदावत द्वारा नगर निगम आयुक्त को अयोध्या नगर धोला भाटा अजमेर में निगम की भूमि पर भूमाफिया द्वारा किया गया कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। जिस पर आज नगर निगम के सचिव पुरुषोत्तम पवार के नेतृत्व में निगम का दस्ता पुलिस इमदाद लेकर वार्ड 47 के अयोध्या नगर पहुंचा। जहां कथित अतिक्रमी द्वारा बताया गया कि यह भूखंड उनका विक्रय सुदा भूखंड है जिसके कागजात उनके पास हैं लिहाजा इसे अतिक्रमण ना माना जाए। इसे लेकर काफी देर तक निगम अधिकारी और अतिक्रमी के बीच बातचीत भी हुई। जिसके बाद निगम सचिव पुरुषोत्तम पवार ने बताया कि अतिक्रमी के खिलाफ फिलहाल कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है उसे अपने प्लॉट के कागज लेकर निगम में दिखाने को कहा है जहां विधि विभाग द्वारा उसका सत्यापन कराया जाएगा यदि पेपर सही होंगे तो कार्रवाई नहीं होगी अन्यथा अतिक्रमण को तोड़ दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved