For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119739065
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: केवी - 1 में वेन ऑटो से कालू की ढाणी क्षेत्र के रास्ते के जाम होने की समस्या का नहीं हो पा रहा स्थाई समाधान

Post Views 11

July 27, 2022

सीआरपीएफ डीआईजी अजय मिश्रा और अलवर गेट थाना अधिकारी श्याम सिंह ने पार्षद की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों से की समझाईश

सीआरपीएफ केंद्रीय विद्यालय 1 के अंदर आने वाले विद्यार्थियों को लाने वाली वैन और ऑटो व बसों के जमघट से परेशान कालू की ढाणी क्षेत्र के बाशिंदों द्वारा 22 जुलाई को विद्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी गई थी इसके बाद सीआरपीएफ गेट नंबर 3 पर जोरदार धरना प्रदर्शन भी किया गया था इस मामले में सीआरपीएफ केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन स्थाई हल ढूंढने में जुटा है इसी को लेकर बुधवार को सीआरपीएफ डीआईजी अजय मिश्रा और अलवर गेट थाना अधिकारी श्याम सिंह चारण के साथ पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और कालू की ढाणी में रहने वाले स्थानीय लोगों से बातचीत कर समझाएं कि उन्होंने बताया कि आज जो व्यवस्था की गई है उससे काफी हद तक जाम और दुर्घटना होने की संभावना कम हो गई है 1 सप्ताह तक इस प्रक्रिया को अपना कर देखेंगे यदि फिर भी कोई दिक्कत रही तो आगे और विकल्प ढूंढ जाएंगे। वहीं पूर्व पार्षद जेके शर्मा व रणजीत सिंह ने बताया कि इस समस्या का स्थाई समाधान वैकल्पिक मार्ग के अलावा कुछ नहीं है जो आज सीआरपीएफ डीआईजी ने व्यवस्था की है वह स्थाई नहीं हो सकती। 4 दिन के बाद स्कूल में आने वाले ऑटो वैन और बसों के द्वारा फिर से वही अव्यवस्था हो जाएगी फिर भी वह इस व्यवस्था में हम सभी सहयोग देकर देखते हैं कि क्या होता है। गौरतलब है कि कालू की ढाणी क्षेत्र के लोगों द्वारा उनकी बस्ती से दिन भर 15 फीट की सड़क पर सो डेढ़ सौ ऑटो, वैन, और बसों का जमघट लगने से क्षेत्र के बच्चे चोटिल हो चुके हैं तो वहीं दुपहिया वाहन चालकों के साथ वाहन चालकों की नोकझोंक होती रहती है। इन वाहनों की वजह से क्षेत्रवासियों और महिलाओं को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जिसका स्थाई समाधान ढूंढने के लिए ही केंद्रीय विद्यालय की गेट पर ताला लगाया गया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved