For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119739010
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: श्रीनगर थाना अंतर्गत ग्राम गुदली में युवती को कुएं में धकेल कर हत्या करने का मामला

Post Views 11

July 27, 2022

श्रीनगर थाना पुलिस की इत्तला पर सिविल डिफेंस की टीम ने देर रात युवती के शव को निकाला कुएं से बाहर

अजमेर के नजदीकी श्रीनगर थाना अंतर्गत ग्राम गुदली में गांव के ही रहने वाले आरोपियों द्वारा मोहन सिंह रावत की  23 वर्षीय बेटी सुनीता के साथ मारपीट कर उसे कुएं में धकेल कर मृत्युकारित करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों द्वारा श्री नगर थाने में आरोपी गुदली गांव के रहने वाले भंवरी गुर्जर, नाराज गुर्जर और उसके बेटे राजू गुर्जर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। परिजनों ने बताया कि जब तक पुलिस उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। वहीं श्रीनगर थाना पुलिस की सूचना पर अजमेर से सिविल डिफेंस टीम के वाहन चालक दिनेश सेन, प्रेम सिंह रावत, लवलेश कुमार, विनीत सक्सेना, उमेश मालावत, ताराचंद चौहान, दुर्गा वैष्णव ग्राम गुगली पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकाला। सिविल डिफेंस टीम के प्रतिनिधियों ने बताया कि अंधेरे में सवा सौ फीट गहरे कुएं जिसमें करीब 20-25 फ़ीट पानी था वहां से शव को बाहर निकालना टीम के लिए जोखिम भरा टास्क था। उनके पास ड्रैगन लाइट भी नहीं थी ऐसे में गांव में मिली लाइटों से ही काम चलाना पड़ा जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved