Post Views 11
July 27, 2022
राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को परेशान करने के आरोप लगाते हुए शहर जिला कांग्रेस के द्वारा गांधी भवन मैं गांधी जी की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया गया। बुधवार को शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन के तमाम जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग़ांधी भवन में धरना दिया।कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को परेशान किए जाने के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध अपने आक्रोश का इजहार किया। धरने में कांग्रेस संगठन के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, संगठन व मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद व अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस शहर जिला निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी के आदेश पर ईडी ,सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है वह बेहद शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से देश का सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धरना देकर मांग की जा रही है कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स लगातार जो कार्रवाई कर रही है उसे रोका जाये। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 4-5 दिन लगातार पूछताछ की गई, बावजूद इसके ईडी के हाथ कोई सबूत नहीं लगा अब सोनिया गांधी को बुलाकर हैरान परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, डॉ श्री गोपाल बाहेती,प्रताप यादव,कुलदीप कपूर, कमल गंगवाल, मुजफ्फर भारती, विपिन बेसिल,अमोलक सिंह छाबड़ा,बालमुकुंद टांक,पार्षद लक्षमी बुन्देल, सोनल मौर्य सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved