Post Views 11
July 27, 2022
श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वाधान में श्री श्याम प्रेम युवा मंडल व श्री श्याम सखी मंडल के 501 महिला पुरुष भक्त पुष्कर स्थित वराह घाट से पुष्कर तीर्थ का पवित्र जल लेकर अजमेर के मदार गेट स्थित सूरजकुंड मंदिर पहुंचे। जहां भगवान गंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। श्री श्याम प्रेम मंडल के विमल गर्ग ने बताया कि 26 जुलाई को शाम भागचंद की कोठी से बस द्वारा सभी कावड़िए पुष्कर के लिए रवाना हुए और रात को खंडेलवाल धर्मशाला में भजन संध्या रखी गई। 27 जुलाई बुधवार की सुबह 6:00 बजे वराह घाट पुष्कर से कावड़ लेकर सभी महिला पुरुष भक्त महाकाल उज्जैन से आई ढोल पार्टी और भगवान शिव की नृत्य पार्टी के साथ झूम के नाचते मदार गेट सूरजकुंड मंदिर पहुंचे। विमल गर्ग नेबताया की कावड़ यात्रा में बाबा श्याम खुद कावड़ लेकर कावड़ियों की अगवानी करते चल रहे थे, वही उज्जैन महाकाल की ढोल पार्टी और शिव भोले की नृत्य मंडली आकर्षक तांडव नृत्य सहित अनेक प्रकार के लुभावने दृश्य पैदा करती हुई सभी को भक्ति में सराबोर कर रही थी। सूरजकुंड मंदिर पर भजन गायकों की मौजूदगी में बाबा श्याम और भगवान भोलेनाथ के भजनों के साथ जलाभिषेक शुरू हुआ जो शाम को महा आरती के साथ संपन्न हुआ, तत्पश्चात महा प्रसादी आयोजित की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved