For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119739032
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्रह्म नगरी पुष्कर में 2 व 4 मार्च को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की धूम रहेगी। 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में शहर के होलिका चौक, वराह घाट चौक सहित विभिन्न स्थानों पर प्रह्लाद पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान झूलेलाल के जयकारे पर सिंधी समाज ने जताया आभार,चेटीचंड महोत्सव की तैयारियाँ शुरू |  Ajmer Breaking News: जनसेवा ही जनप्रतिनिधि का परम धर्म – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: देसी कट्टे के साथ पकड़े गए बदमाश, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पुष्कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर्ज शुरू कर दी |  Ajmer Breaking News: दिनदहाड़े लूट का खुलासा: चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजे गए |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन चौराहा स्टेशन रोड स्थित लिली ज्वेलर्स शॉप को शातिर चोरों ने बनाया निशाना, लगभग 9 लाख रुपए के आभूषण लेकर हुए हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: रंगों के पर्व होली के लिए सज गए बाजार हालांकि धूलंडी होली को लेकर लोगों में है संशय, ग्रहण के चलते 4 मार्च को खेली जाएगी धूलंडी,लोगों ने रंग गुलाल की कि खरीददारी बाजार दिखे रंगीन  |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर लेडिज द्वारा रंगीला फाग महोत्सव का आयोजन, श्रीराम वाटिका में महिलाओं ने फाग उत्सव की मचाई धूम, |  Ajmer Breaking News: बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से स्केटिंग करते हुए चार युवक पहुंचे अजमेर शरीफ दरगाह, |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह में इस्लामिक महीना रमज़ान की इबादत का दौर जारी है। | 

अजमेर न्यूज़: गौशाला भूमि को भू माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए आंदोलन का आगाज

Post Views 11

July 27, 2022

जन सतर्कता गौशाला बचाओ समिति द्वारा गांधी सर्किल पर धरना प्रारंभ

ब्यावर की गौशाला भूमि को भू माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए गौशाला बचाओ जन सतर्कता समिति का गाँधी सर्किल पर बुधवार से धरना प्रारंभ हो गया। धरने पर गौशाला बचाओ समिति के नेता मनजीत सिंह हुडा, सुरेश चौहान, सुधीर तोमर, लीलाधर दाधिच, ब्रजेश साहू, एडवोकेट पारसमल श्रीश्रीमाल ओर बाबुलाल बैठे। सुबह 10 बजे धरणार्थियो को सतर्कता समिति के नेताओं ने माला पहना कर धरने पर बैठाया गया।  इससे पहले समिति ने जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी को अपने माँग पत्र के सन्दर्भ में अवगत कराया तथा भूख हडताल की चेतावनी दी थी। धरना स्थल को संबोधित करते हुए मनजीत सिंह ने कहा कि गौशाला के लिए दान में दी गई भूमि को कुछ भू माफिया सुनियोजित षड्यन्त्र के तहत हड़पना चाहते है तथा बेशक़ीमती भूमि का स्वरूप परिवर्तन करवाकर भूमि पर आवासीय एवम् व्यवसायिक गतिविधियों प्रारंभ करना चाहते है। यह भी कहा कि राज्य सरकार से मिलकर करोड़ों रुपये की ज़मीन का नामांतरण परिवर्तन करके स्वयं भू मालिक बनना चाहते है।गौशाला बचाओ समिति के सुरेश चौहान ने कहा गौशाला भूमि पर काली नजऱ रखने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे, हम सब मिलकर मूक गायों के हक़ में पूरी लडाई लड़ेंगे। ब्यावर के कई जागरूक सामाजिक संगठन के नेताओं ने धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved