Post Views 171
July 27, 2022
रेलवे पहली बार परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा सेंटर अलॉट करेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उम्मीदवारों को यात्रा पर खर्च होने वाले समय को कम करना है। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की शिकायत रहती थी कि परीक्षा केन्द्र उनके पते से दूर बना दिया जाता है, जिसकी वजह से उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, बल्कि रहने और खाने-पीने पर अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। रेलवे बोर्ड ने अब एक उम्मीदवार द्वारा पते के साथ दिए गए पिन कोड को गूगल मैप के जरिए उनके पते से 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद परीक्षा केंद्र के साथ जोडऩे का काम करने का फैसला लिया है। नई प्रक्रिया 30 जुलाई को होने वाली स्टेज-6 और स्टेज-4 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में लागू होगी। इस परीक्षा में 7,026 पदों के लिए 90 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें करीब 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved