Post Views 11
July 27, 2022
कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी की घटनाओं के सामने आने के बाद एकेएच में विधायक कोष से निर्मित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट आखिरकार दो महीने बाद ठीक से काम करना शुरु कर दिया है। इंजीनियर द्वारा कई दिनों तक प्रयास करने के बाद आखिरकार प्लांट में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया। खराबी ठीक होने के बाद प्लांट को ठीक कर उससे लाइन में सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। लाइन में शुद्धता भी 90 प्रतिशत से अधिक आ रही है। अब अस्पताल प्रशासन इस प्लांट से एमसीएच विंग को भी कनेक्ट करने की कवायद की जा रही है। ताकि अगर पीएम केयर फंड से निर्मित प्लांट में कुछ खराबी आती है तो आपातकाल में सिलेंडर के भरोसे नहीं रहे और इस प्लांट से ही सेंट्रलाइज ऑक्सीजन लाइन से सप्लाई की जा सकेगी। एकेएच में नगर परिषद द्वारा 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता वाला ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी इंस्टॉल किया गया है। प्लांट के इंस्टॉल होने के बाद से आए दिन इसमें कुछ ना कुछ परेशानी आती रही है। दो माह से यह प्लांट भी बंद पड़ा था। जांच में सामने आया कि प्लांट के इलेक्ट्रिकल वॉल्व में परेशानी आने के कारण प्रेशर प्रॉपर जनरेट नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते प्लांट बंद पड़ा था। एकेएच में ही गत वर्ष एनएचएम द्वारा 65 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता वाला प्लांट इंस्टॉल किया गया। प्लांट के इंस्टॉल होने के साथ ही इसमें कमियां सामने आने लगी। पहले प्लांट के चारों और जालियां लगाने को लेकर सवाल उठे तो वहीं बाद में इस प्लांट के लिए लगा आरएमयू(जो जरूरत के अनुसार पावर जनरेट करता है) खराब पड़ा है। जिसे बदला जाना है। उसके बदलने से पूर्व इस प्लांट को अस्पताल प्रशासन के हेंड ओवर नहीं किया जा सकता। ऐसे में यह प्लांट भी लंबे समय से बंद पड़ा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved