Post Views 11
July 24, 2022
गंज थाना अंतर्गत नहर मोहल्ला ओसवाल स्कूल के सामने 23 जुलाई की अल सुबह 5:30 बजे दो चोर मकान में घुसकर एक कमरे से तीन मोबाइल और 57 सौ रुपए की नकदी व एक अन्य कमरे से एक मोबाइल फोन चुराकर मकान में रहने वाले युवक की जाग हो जाने पर वहां से भाग छूटे। जिनका पीछा भी किया लेकिन वह तेजी से गली में फरार हो गए। इसके बाद मकान मालिक मोहम्मद शव्वाल अहमद ने गंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। मोहम्मद शव्वाल अहमद और मीनार उल हक ने पूरी वारदात की जानकारी देते हुए बताया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved