Post Views 11
July 24, 2022
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशन में सीओ नॉर्थ छवी शर्मा और एसएचओ सदर कोतवाली सतेंद्र नेगी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विजय सिंह व स्पेशल टीम का गठन किया गया जिसने कॉन्स्टेबल हिम्मत की सूचना पर पुराने बस स्टैंड पर किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही सावर थाने के कुख्यात अपराधी सावर निवासी धन सिंह डकैत उर्फ धन्ना को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर धन सिंह उर्फ धन्ना के खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूटपाट, मारपीट, फिरौती, डकैती जैसे मामले हैं। आरोपी काफी समय से वांछित था लेकिन फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए जिला पुलिस प्रयासरत थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने कड़े प्रयासों के बाद आरोपी को पुराने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धन सिंह के पास से दो देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सांगवान ने बताया कि यह अनुसंधान का विषय है कि वह हथियार तस्करी के लिए लाया था या वारदात की फिराक में था दोनों ही पहलुओं पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved