For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119399242
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर द्वारा निकाली जा रही तीर्थ प्रदक्षिणा यात्रा का शुभारंभ

Post Views 51

July 24, 2022

संत महात्माओं, राजनेताओं व अथितियों ने ब्रह्मा जी के रथ का पूजन कर प्रदक्षिणा यात्रा का किया शुभारंभ

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस सृष्टि के सबसे पुरातन तीर्थ के रूप में पुष्कर विख्यात है । जिसका वर्णन पद्म पुराण, वराह,भागवत आदि पुराणों में बड़ी विस्तार से मिलता है। इसी तीर्थ की महिमा को पुनः जागृत करने के प्रयासों में जुटी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर की तीर्थ प्रदक्षिणा यात्रा निकाल रही है। जिसका शुभारंभ रविवार को पुष्कर स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण से गणमान्य अथितियों के सानिध्य में किया गया । आयोजन में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व राज्यसभा सांसद और धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, संत कृष्णानंद महाराज, संत पाठक महाराज, शक्तिपीठ के राजस्थान जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा ब्रह्मा जी के रथ का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। शक्तिपीठ से यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु जगतपिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के पुजारी प्रज्ञा गिरी द्वारा पूजा एवं आरती करवाई गई। पदयात्री सावित्री माता, पुरोहिता सिद्ध पीठ की प्रदक्षिणा करते हुए मोतीसर ग्राम होते हुए नांद पहुंचे । वही रथ यात्री भगवानपुरा, पिचोलिया, पीसांगन, फतेहपुरा, गोविंदगढ़ होते हुए नांद पहुंचे । इस प्रदक्षिणा यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले 24 गांवों में 151 घरों में गायत्री यज्ञ, देव स्थापना, के साथ-साथ कुंभ पर्व के गंगाजल की स्थापना करवाई गई । वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज शाखा पुष्कर के सहायक मुख्य प्रबंधक टीआर शर्मा ने बताया कि पुष्कर तीर्थ के 24 कोसी और 84 कोसी प्रदक्षिणा यात्रा के दौरान लुप्त तीर्थों की खोज व इनके महत्व को पुनः उजागर किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में पड़ने वाले तीर्थों पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि विगत 10 वर्षों से गायत्री परिवार द्वारा पुष्कर अरण्य तीर्थ की प्रदक्षिणा यात्रा निकाली जा रही है। प्रदक्षिणा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला, पालिका पार्षद ओमप्रकाश डोल्या, धीरज जादम, लक्ष्मी देवी पाराशर, टीकम शर्मा, नांद सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, अजमेर के मनोनीत पार्षद हेमंत जोधा, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved