For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119399199
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल की महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक विजयलक्ष्मी पार्क मे आहूत,बजरंग मण्डल से जायेंगे 5000 कार्यकर्ता |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में हनुमंत कथा का किया श्रवण -सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दोहराया संकल्प |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा,राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन, |  Ajmer Breaking News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत बिहारीगंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ परिचित बनकर 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच |  Ajmer Breaking News: हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना अंतर्गत अलकनंदा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा, जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, जनसभा, सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा को लेकर तैयारियों में जुटे मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में गूंजा श्रीराम नाम – जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजना सात दिवसीय अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना | 

अजमेर न्यूज़: प्रेम विवाह करने वाले युगल ने एसपी इर कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार

Post Views 11

July 24, 2022

घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने पर बुआ का लड़का जान से मारने की दे रहा है धमकियां

मसूदा तहसील के गांव शिवपुरी जिला अजमेर निवासी सुनीता योगी उम्र 18 साल और ग्राम बाघमल तहसील मसूदा जिला अजमेर के रहने वाले जितेन्द्र सिंह रावत उम्र 22 साल ने 4 साल से चल रहे प्रेम प्यार के सफर को ता उम्र एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर प्रेम विवाह में तब्दील कर दिया।  दोनों बालिगों ने अपने परिवार वालों की मर्ज़ी के खिलाफ 12 जुलाई 2022 को नसीराबाद जिला अजमेर आर्य समाज समिति में प्रेम विवाह कर लिया। दोनों प्रेमी युगल द्वारा अपनी मर्जी और सहमति से किए गए इस प्रेम विवाह के पश्चात लड़का लड़की के परिवार से किसी तरह का कोई विरोध नहीं हो रहा है लेकिन लड़की के बुआ का लड़का विकास जो कि अजमेर से जयपुर रोडवेज बस का ड्राइवर है वह लगातार लड़के और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके बाद आज प्रेम विवाह करने वाले युगल ने अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है और धमकी दे रहे बुआ के लड़के विकास को पाबंद करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से आर्य समाज  में विवाह किया है जिसका प्रमाण पत्र भी उनके पास है,दोनों ता उम्र साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं,इसलिए उन्हें परेशान न किया जाये। विकास को पाबंद किया जाए और उन्हें चैन से जीने दिया जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved