Post Views 331
July 24, 2022
शहर के रामद्वारा में आयोजित कथा में शिव महापुराण के समापन पर बोलते हुए व्यासपीठ से गोपालराम रामस्नेही ने कहा कि शुभ घड़ी में किए गए धार्मिक आयोजन आपके तरक्की के मार्ग खोलता है। आधुनिक युग में हर इंसान भाग रहा है, किसी के पास अपने परिवार के लिए समय नहीं, ऐसे में धर्म-समाज हित में आगे आने वाले मनुष्य विद्वान होते है। कथावाचक गोपालराम ने कहा कि जिसके मन में श्रद्धा होती है। उसकी मनोकामना पूर्ण अवश्य होती है। भगवान का नाम लेते लेते जिसकी मृत्यु होती है, उसको मुक्ति स्वत: मिल जाती है। कथा वाचक ने कहा कि इंसान कुल को बढ़ाने की चाह में पुत्र जन्म की आस लगाता है और कई पुत्र बड़े होकर मां-बाप को भूल जाते है। इसलिए आपको जो भी संतान मिले उसे अच्छे संस्कार दो, ताकि वह परिवार और समाज का नाम रोशन करे। उन्होंने घर में महिलाओं के बीच उत्पन्न विकारों पर बोलते हुए कहा कि घर में सब कुछ करना, मगर ईष्र्या नहीं करनी चाहिए। अपना जीवन ईश्वर में लगाओ, ईर्षा में नही। परिवार को जोड़े रखने के लिए एक दूसरों को समझना सीखना चाहिए। इस दौरान भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया..भजन पर मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। अंत में शांति पाठ किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved