Post Views 11
July 24, 2022
शहर में घर-घर गैस कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। शहर और बाहरी कॉलोनियों में जमीन में खुदाई कर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। परिषद का अनुमति कागज दिखा कर कंपनी कर्मचारी अपने हिसाब से खुदाई करवा रहे है, लेकिन कोई भी अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग नहीं कर रहा। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर के देलवाड़ा रोड क्षेत्र में इन दिनों गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन मनमर्जी से खुदाई के कारण कृष्णा कॉलोनी, राधा नगर, अग्रेसन कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पीने का पानी घरों की जगह रोड़ पर व्यर्थ बह रहा है। क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को कीचड़ से निकलना पड़ रहा है। खुदाई करने वाले मजदूरों ने अनेक घरों के बाहर बने रैंप तक तोड़ दिए। अग्रसेन कॉलोनी के करीब 15-20 घरों में तो पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। क्षेत्र वासियों ने इसकी शिकायत निजी कंपनी के प्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारियों को की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। पिछले दिनों कंपनी कर्मचारियों ने रूल्स के विपरीत जाकर जेसीबी से खुदाई की बात सामने आई। परिषद टीम ने मौके पर संतुष्टि रिपोर्ट नहीं लेने होने पर कार्य रुकवा दिया। इसके साथ ही मौके से पाइप जब्त करके ले गए। वहीं आगे से मजदूरों की सहायता से खुदाई करने के लिए पाबंद किया था।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved