Post Views 141
July 24, 2022
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ के विभिन्न स्थानों पर टूट जाने पर मरम्मत नही किए जाने एवं टोल पर कार्य कर रहे स्थानिय युवको को नोकरी से निकाले जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियो एव ग्रामीणों द्वारा टोल पर विरोध जताते हुए दोपहर एक बजे से टोल को फ्री कर दिया। टोल से निकाले गए युवको की सूचना पर विधायक श्री शंकर सिंह रावत जवाजा प्रधान श्री गणपत सिंह रावत ने बागलिया टोल पहुचकर कड़े शब्दों में एतराज जताया और कहा कि जब रोड का टोल वसूल किया जा रहा है तो फिर टूट फूट की मरम्मत क्यो नही की जा रही है। विधायक श्री रावत ने कहा कि उदयपुर रोड चुंगी नाका के पास रोड पर बड़े बडे गड्ढे हो चुके है, यहा वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां पर एक्सीडेंट जॉन बन गया है। इसकी मरम्मत क्यो नही की जा रही है। कम्पनी द्वारा स्थानीय युवको को नोकरी से निकाले जाने के विरोध में युवको ने दोपहर एक बजे से टोल फ्री कर दिया। साथ ही नोकरी से निकाले गए युवको को वापस नही लेने तक इनके द्वारा ग्रामीणों के साथ धरना दिया जाएगा। इस दौरान सरपंच प्रेम सिंह तारागढ़, धर्मेंद्र सिंह लोटियाना, दिलीप सिंह सूरजपुरा, पृथ्वीपाल सिंह बड़ाखेड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी सिंह रावतमाल, किशोर सामरिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved