Post Views 11
July 23, 2022
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 ओर 24 जुलाई को रीट भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया है। कक्षा 1 से 5 तक प्रथम स्तर की परीक्षा केवल एक पारी में आयोजित हुई वही कक्षा 6 से 8 तक की द्वितीय स्तर की परीक्षा तीन पारियों में शनिवार 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जा रही है। 23 जुलाई शनिवार को दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए किए गए बेहतर प्रबंधन का नतीजा रहा कि कहीं भी अभ्यर्थियों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और पुलिस महानिदेशक रूपेन्द्र सिंह दिनभर अभय कमांड सेंटर में बैठकर सीसी टीवी के माध्यम से पूरी परीक्षा के आयोजन पर निगरानी रखते रहे। संभागीय बीएल मेहरा ने बताया कि जिला पुलिस और रोडवेज सहित बोर्ड प्रशासन की ओर से अभ्यार्थियों के लिए बेहतर प्रबंधन किया गया है कहीं भी किसी तरह की कोई परेशानी की सूचना नहीं है सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न डिपो से 150 रोडवेज बसों को लगाया गया इसके साथ ही निजी बसों का अधिग्रहण भी किया गया है पर्वतपुर ब्यावर रोड पर पुष्कर रोड पर यातायात के विशेष इंतजाम किए गए अभ्यर्थियों को दोनों पारियों में परीक्षा देने के बाद घर लौटे में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है 2 दिन में कुल 65000 से ज्यादा अभ्यार्थी अजमेर पहुंच रहे हैं जिसको देखते हुए यातायात में परिवहन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी पूरे दिन मैं जाते के साथ रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास ड्यूटी पर तैनात रहे थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि दो पारियों में परीक्षा देकर अभ्यर्थी एक साथ लौट रहे हैं ले आ जा थोड़ी भीड़ जरूर है लेकिन यातायात और परिवहन के पूरे इंतजाम आते हैं अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही वहीं शहर के यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रोडवेज बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच कुछ अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तो कुछ नहीं नाराजगी भी जताई अभ्यास का कहना था कि प्रदेश और देश भर से आए हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन के इंतजाम नाकाफी है घंटों इंतजार करने के बाद भी पैसे नहीं मिल रही। रीट परीक्षा को लेकर अजमेर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रोडवेज ओर रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा और सहायता के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। रोडवेज ने 150 बसों में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा कराने के साथ निजी बसों का भी अधिग्रहण किया।वहीं सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है,अभय कमांड सेंटर से जुड़े कैमरे और ड्रोन के जरिये भी परीक्षा की व्यवस्था पर नजर रखी गई। पिछली बार परीक्षा को लेकर उठे सवालों को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन और बोर्ड प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। अजमेर जिले में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 65309 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved