Post Views 11
July 23, 2022
आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आरएम हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल की शॉप और गोदाम में 9 जुलाई की रात लगभग 2:30 से 3:30 के बीच अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान से दो ड्रिल मशीन, आईटी कंपनी के टब और ड्रिल बिट, ग्राइंडर मशीन, कटिंग मशीन, सहित 1000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के संचालक महेश इसरानी ने आदर्श नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं महेश के बेटे रोहन इसरानी ने बताया कि चोरों ने बेसमेंट की जाली को तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया और वहां से ऊपर आकर दुकान का ताला खोला और बड़े इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। इस इलाके में एक दूसरी दुकान पर भी चोरी हुई है। चोर लगभग 80 से 90 हजार रुपये का माल चुरा कर ले गए। चोरी की घटना दुकान और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved