Post Views 41
July 23, 2022
शनिवार को आनासागर चौपाटी के पास आना सागर झील पर बने हेंगिंग ब्रिज के नीचे जलकुंभी के बीच एक युवती की लाश तैरती देख लोगों द्वारा क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ नॉर्थ छवि शर्मा व क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पहुंचकर सिविल डिफेंस टीम को बुलवाया और लाश को निकलवा कर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। सीओ नॉर्थ छवी शर्मा ने बताया कि युवती की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। युवती झील में अचानक गिरी या उसने खुदकुशी की है यह जांच का विषय है। फिलहाल शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद ही कुछ पता लग सकेगा। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved