For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118397160
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत |  Ajmer Breaking News: बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा |  Ajmer Breaking News: बुधवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक सफेद कोट पहनकर जबरन चिकित्सक कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। |  Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  | 

अजमेर न्यूज़: जटिया समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 आयोजित

Post Views 11

July 17, 2022

श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें समाज के युवा- डॉ बाहेती

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि उच्च शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी एवं सरकारी विभागों में उच्च पद पर आसीन होना नहीं है बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। डॉ बाहेती रविवार को अजमेर जटिया पंचायत द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं में मनोबल की वृद्धि होती है। सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की स्थापना, बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा, कॉपी किताब एवं ड्रेस,मिड डे मील, छात्रों को दूध वितरण, प्रतिभावान छात्रों को साइकिल, स्कूटी एवं लैपटॉप का वितरण कर प्रोत्साहित कर रही हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर व्यवस्था करने के प्रयास किए हैं जिससे वह अपने परिवार समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने कहा कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अजमेर जटिया पंचायत संस्था के अध्यक्ष अर्जुन लाल बोहरा ने बताया कि पंचायत द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में जटिया समाज की आठवीं, दसवीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 65 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभावान प्रतिभाओं को स्कूल बैग, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेहराज खान, पार्षद द्रोपदी कोली, हेमंत जोधा, रतनलाल बाकोलिया, अरविंद  धोलखेड़िया, समाज के पूर्व अध्यक्ष किशन जूनवाल देवीदास जाटोलिया, महामंत्री देवकरण फुलवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण जाटोलिया, खेमचंद  धौलपरिया,शिक्षा मंत्री प्रेमशंकर मौर्य, राजेश बंसीवाल, अशोक  खोरवाल, हेमराज  जूनवाल, मोहन सुनकरिया, प्रदीप  तुनगरिया ,मीडिया प्रभारी मुकेश सबलानिया,रामप्रसाद  डीडवानिया, राजेश मौर्य,मनोज खोरवाल सहित  बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved