Post Views 11
July 17, 2022
जुलाई के अंतिम सप्ताह यानि 31 जुलाई से प्रारंभ होने वाले मिनी उर्स की तैयारीयों को लेकर जंहा शनिवार को दरगाह कमेटी के सदर सैयद शाहिद हुसैन रिज़्वी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मिनी उर्स में दरगाह आने वाले जायरीनों को तमाम सुविधाएं और सहूलियतें मुहैया कराने के लिए दरगाह कमेटी के स्तर पर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की तो वहीं रविवार को दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान और मेंबर सैयद बाबर अशरफ ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर मिनी उर्स के दौरान जायरीनो के लिए की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। नायब सदर मुनव्वर खान और मेंबर सैयद बाबर अशरफ ने बताया कि इस साल मिनी उर्स का आयोजन बारिश के मौसम में होने वाला है लिहाजा इसमें जायरीन के लिए व्यापक एवं बेहतर व्यवस्था की जानी है, जिसके लिए जिला प्रशासन से विशेष अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही वर्तमान परिपेक्ष्य उर्स अवधि के दौरान मेला क्षेत्र एवं विश्रामस्थली पर विशेष ज़ाब्ता एवं निगरानी की भी अपील की है।
वर्तमान में जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं उसे लेकर दरगाह कमेटी के सदर और मेंबर का कहना था कि किसी भी धर्म व समाज के किसी सिरफिरे या पागल द्वारा की गई माहौल बिगाड़ने की करतूत को हम सभी कंडेम करते हैं। उसके गैर जिम्मेदाराना बयान से पूरे समाज को नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कानून उनके खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। ऐसे में गंगा जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों को आपस में मिलकर एक दूसरे के धार्मिक त्योहारों जलसों आदि में पहले की तरह ही शामिल होने से पुनः भाईचारा कायम हो सकता है, किसी भी अफवाह पर कोई विश्वास ना करें ऐसी सभी से अपील की जाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved