Post Views 11
July 17, 2022
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महिला शाखा अजमेर द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन नारीशाला रोड स्थित एमएस ग्रीन गार्डन में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर महिला प्रकोष्ठ जांगिड़ महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मधु शर्मा मौजूद रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा सेंट्रल जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ की पत्नी मंजू जांगिड़ कार्यक्रम में मौजूद रही। इस मौके पर महिला शाखा सभा की सभी महिलाओं ने विभिन्न रंगों के लहरिया पहनकर रैंप वॉक, सामूहिक डांस, चेयर रेस, सहित कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर विभिन्न व्यंजनों की स्टॉलस लगाई गई। जिन पर सभी महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया। महिला प्रकोष्ठ जांगिड़ महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति मधु शर्मा ने बताया कि अजमेर महिला शाखा सभा समय समय पर सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन कर जांगिड़ समाज की हर गतिविधि में सक्रिय बनी रहती हैं। आज के इस भव्य आयोजन के लिए महिला शाखा सभा के सभी पदाधिकारी जिसमें खासतौर से अध्यक्ष मंजू शर्मा, सलाहकार सविता शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शकुंतला शर्मा सहित सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved