For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 118397159
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिले से आठ स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार अवार्ड द्वारा राज्यपाल से हुए सम्मानित |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं कल से, 19.90 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत |  Ajmer Breaking News: बुधवार को फिर मिला अजमेर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, फिर से सुरक्षा एजेंसी हुई सतर्क, |  Ajmer Breaking News: मांगलियावास थाना अंतर्गत डुमाडा गाँव में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर बंद करने को लेकर हुआ विवाद, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव हुए संपन्न, राधा मोहन सेन निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: नवविवाहित जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार,अपने ही परिजनों से बताया जान को खतरा |  Ajmer Breaking News: बुधवार को संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक सफेद कोट पहनकर जबरन चिकित्सक कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। |  Ajmer Breaking News: राजेश पायलट की आज जयंती है ,अजमेर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के निवास स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज स्थित विकासपुरी में पेड़ की कटिंग करते वक्त डालिया गिरी बिजली के तारों पर, जोर के धमाके के साथ क्षेत्र के घरों में दौड़ा करंट, |  Ajmer Breaking News: अब क्रिश्चियन गंज नहीं, कृष्ण गंज कहिए, विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने नए नाम की शिला पट्टिका का किया अनावरण  | 

अजमेर न्यूज़: टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन में राष्ट्रीय कैडेट कोर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Post Views 11

July 17, 2022

विभिन्न स्कूल और कॉलेज के 600 एनसीसी कैडेट ले रहे हैं भाग,थल सैनिक कैंप नई दिल्ली के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामन में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर संत कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय कैडेट कोर का यह शिविर 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट अजमेर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। 157 छात्रा और 442 छात्र केडेट एनसीसी के शिविर में विभिन्न प्रकार के कौशल सीखेंगे। यह शिविर 15 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ शनिवार को 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन से किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर देश के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले युवाओं को तैयार कर रहा है। विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन होने के नाते राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं को विभिन्न प्रकार के कैंप के माध्यम से पाठ्यक्रम अनुसार कौशल का विकास करता है । कैंप के दौरान केडेट्स पॉइंट 22 राइफल हथियार को खोलना और जोड़ना, दूरी का अनुमान लगाना, सेक्शन फॉरमेशन सामाजिक सरोकार और जन जागरण से जुड़े विभिन्न विषय,आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर, भवानी इंस्टिट्यूशन ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान अजमेर, सैंट विलफ्रेड कॉलेज अजमेर, भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, दयानंद कॉलेज अजमेर, सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर, राजकीय महाविद्यालय किशनगढ़ सहित जवाजा केकड़ी रलावता, मनाना, कुचामन, किशनगढ़, सोफिया गर्ल्स स्कूल टॉटगड, आर्मी पब्लिक स्कूल नसीराबाद आदि के छात्र छात्रा केडेट्स शामिल हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved