For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170056095
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: तहसीलदार ब्यावर बेनी प्रसाद सरगरा को हटाने तक जारी रहेगा पटवार संघ और कानूनगो संघ का धरना

Post Views 181

June 28, 2022

तहसीलदार ब्यावर के खिलाफ 6 दिन से जारी है धरना,कल से जिला मुख्यालय पर करेंगे कार्य का बहिष्कार

राजस्थान पटवार संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष विनोद रत्नू के नेतृत्व में राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विनोद रतनू ने बताया कि ब्यावर तहसीलदार बेनी प्रसाद सरगरा की कार्यशैली के विरुद्ध पटवार संघ व कानूनगो संघ उपशाखा ब्यावर द्वारा 23 जून से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पूर्व में एसडीएम ब्यावर एडीएम सिटी अजमेर को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन 6 दिन गुजर जाने के बावजूद भी ज्ञापन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया इसलिए आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार ब्यावर को हटाने की मांग की जा रही है यदि मांग पर गौर नहीं किया गया तो कल से समस्त जिला मुख्यालय पर कार्य पटवार संघ कार्य का बहिष्कार करेगा। रतनू ने बताया कि तहसीलदार ब्यावर बेनी प्रसाद सरगरा द्वारा आमजन का कोई भी कार्य समय पर नहीं किया जा रहा है, जिसका  विपरीत प्रभाव आमजन और पटवारी के आपसी सामंजस्य पर पड़ रहा है। जिससे आमजन के साथ पटवारी भूलेख निरीक्षकों में गहरा आक्रोश है।
 ऐसी स्थिति में जिला शाखा द्वारा निर्णय लिया गया कि यदि तहसीलदार ब्यावर को जल्द से जल्द पद से कार्यमुक्त नहीं किया गया तो संपूर्ण जिले में पटवारी और कानूनगो संघ अनिश्चितकालीन धरने पर उतर जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved