For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168175615
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन

Post Views 81

June 28, 2022

3 दिन चलने वाली परीक्षा में 75000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन मंगलवार से प्रारंभ हुआ। 3 दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 75000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अजमेर शहर में इस परीक्षा के लिए 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए। मंगलवार और बुधवार को दो पारियों में परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 2:30 से 4:30 तक आयोजित की जा रही है जबकि 30 जून को परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे तक एक ही पारी में आयोजित होगी। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 1012 प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के लिए यह सीधी संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें मंगलवार को परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन भी नहीं था और ज्यादा सरल भी नहीं एवरेज पेपर था, जिसमें अधिकतर प्रश्न जनरल नॉलेज के थे। पेपर देखकर और हल कर लग रहा है कि फर्स्ट अटेम्प्ट में सिलेक्शन हो जाएगा।।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved